पश्चिम बंगाल का चुनाव इस बार सिर्फ एक राज्य की सत्ता की लड़ाई नहीं रह गया है, बल्कि यह पूरे देश की राजनीति की दिशा तय करने वाला मुकाबला बन चुका है. हरकारा डीप डाइव के इस ऑडियो इंटरव्यू में हम आइंदा बंगाल के चुनावी नतीजे पर पत्रकार श्रवण गर्ग से बात करेंगे. ममता बनर्जी चौथी बार जनादेश पाने की कोशिश में हैं, लेकिन उनके सामने इस बार सिर्फ विपक्ष नहीं, बल्कि एक पूरा तंत्र खड़ा दिखता है चुनाव आयोग, जांच एजेंसियां और गहरी होती ध्रुवीकरण की राजनीति. ऐसे में सवाल उठता है कि यह चुनाव किसके बीच है, ममता बनाम बीजेपी या ममता बनाम व्यवस्था?
इस चर्चा में हम समझने की कोशिश करते हैं कि कैसे वोट शेयर का मामूली अंतर, मुस्लिम वोट बैंक में दरार, हिंदू वोट की नाराज़गी और कांग्रेस की बदली हुई भूमिका इस चुनाव को और जटिल बना देती है. क्या राहुल गांधी की रणनीति ममता को कमज़ोर कर रही है या बीजेपी को रोकने की एक चाल है? और क्या यह चुनाव 2029 की राजनीति की नींव भी रख रहा है?
सबसे अहम सवाल यही है कि अगर ममता जीतती हैं तो इसका क्या मतलब होगा, और अगर बीजेपी जीतती है तो क्या देश में चुनाव का तरीका ही बदल जाएगा? बंगाल की यह लड़ाई सिर्फ सीटों की गिनती नहीं, बल्कि लोकतंत्र की बनावट और भविष्य की परीक्षा बन गई है.
आज के लिए इतना ही. हमें बताइये अपनी प्रतिक्रिया, सुझाव, टिप्पणी. मिलेंगे हरकारा के अगले अंक के साथ. हरकारा सब्सटैक पर तो है ही, आप यहाँ भी पा सकते हैं ‘हरकारा’...शोर कम, रोशनी ज्यादा. व्हाट्सएप पर, लिंक्डइन पर, इंस्टा पर, फेसबुक पर, यूट्यूब पर, स्पोटीफाई पर , ट्विटर / एक्स और ब्लू स्काई पर.












