0:00
/
Transcript

चुनावी परिणाम और राजनीतिक पुनर्संरचना: भारत किस ओर बढ़ रहा है? | श्रवण गर्ग #harkara

‘हरकारा’ यानी हिंदी भाषियों के लिए क्यूरेटेड न्यूजलेटर. ज़रूरी ख़बरें और विश्लेषण. शोर कम, रोशनी ज़्यादा.

हरकारा डीप डाइव के इस लाइव इंटरव्यू में वरिष्ठ पत्रकार श्रवण गर्ग के साथ पांच राज्यों के चुनाव नतीजों और उनके व्यापक राजनीतिक असर पर चर्चा हुई. बातचीत की शुरुआत पश्चिम बंगाल से हुई. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक राज्य का चुनाव नहीं, बल्कि पूरे देश के राजनीतिक भविष्य को प्रभावित करने वाला मोड़ है.
चर्चा में सबसे पहले बंगाल के बाद के हालात हिंसा, सत्ता हस्तांतरण और राजनीतिक टकराव पर बात हुई. ममता बनर्जी के इस्तीफा न देने के फैसले को लेकर तीखी बहस दिखी. श्रवण गर्ग का मानना रहा कि अगर ममता बनर्जी जनादेश को “ग्रेसफुली” स्वीकार करतीं, तो उन्हें सहानुभूति और नैतिक बढ़त मिल सकती थी.
उनके मुताबिक, मौजूदा रुख न केवल संवैधानिक बहस को जन्म देता है, बल्कि उनकी अपनी पार्टी के भीतर भी मतभेद पैदा कर सकता है. साथ ही, बंगाल में बढ़ती हिंसा इस राजनीतिक संक्रमण को और जटिल बना रही है.
विश्लेषण का सबसे अहम बिंदु रहा वोटिंग पैटर्न में बदलाव. चर्चा में एक डेटा का जिक्र हुआ, जिसके मुताबिक बड़ी संख्या में हिंदू-बहुल सीटों पर इस बार भारतीय जनता पार्टी ने पूरी तरह कब्जा जमा लिया.
श्रवण गर्ग ने कहा कि बंगाल सिर्फ जीत नहीं, एक “टेम्पलेट” बनकर उभरा है. उनका संकेत था कि जिस तरह का ध्रुवीकरण, चुनावी प्रबंधन और राजनीतिक नैरेटिव यहां बना, उसे दूसरे राज्यों, खासकर उत्तर प्रदेश में दोहराने की कोशिश हो सकती है.
उन्होंने यह भी कहा कि अगर यह मॉडल बड़े राज्यों में लागू हुआ, तो इसका असर सीधे 2029 के लोकसभा चुनावों तक जाएगा.

पाठकों से अपील :

आज के लिए इतना ही. हमें बताइये अपनी प्रतिक्रिया, सुझाव, टिप्पणी. मिलेंगे हरकारा के अगले अंक के साथ. हरकारा सब्सटैक पर तो है ही, आप यहाँ भी पा सकते हैं ‘हरकारा’...शोर कम, रोशनी ज्यादा. व्हाट्सएप पर, लिंक्डइन पर, इंस्टा पर, फेसबुक पर, यूट्यूब पर, स्पोटीफाई पर , ट्विटर / एक्स और ब्लू स्काई पर.

Discussion about this video

User's avatar

Ready for more?