0:00
/
Transcript

साढ़े ८ बजे राष्ट्र के नाम संबोधन, जो नहीं बताते मोदी जी देश से #harkara

‘हरकारा’ यानी हिंदी भाषियों के लिए क्यूरेटेड न्यूजलेटर. ज़रूरी ख़बरें और विश्लेषण. शोर कम, रोशनी ज़्यादा.

Talking News with Nidheesh के आज के लाइव शो में हम चर्चा करेंगे देश की बड़ी राजनीतिक हलचल पर, जहां नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करने वाले हैं. यह संबोधन ऐसे समय में आ रहा है जब लोकसभा में महिलाओं के आरक्षण को लागू करने से जुड़ा अहम बिल पास नहीं हो पाया.

इस बिल के तहत लोकसभा की सीटों को 543 से बढ़ाकर 816 करने का प्रस्ताव था, ताकि परिसीमन के बाद 33% महिला आरक्षण लागू किया जा सके. इसी तरह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की विधानसभाओं में भी सीटें बढ़ाने की योजना थी. लेकिन इस बिल को पास करने के लिए जरूरी दो-तिहाई बहुमत नहीं मिल पाया और NDA संख्या जुटाने में असफल रहा.

संसद में बोलते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने साफ कहा कि परिसीमन के दौरान किसी भी राज्य के साथ भेदभाव नहीं होगा और लोकसभा में राज्यों का अनुपात नहीं बदलेगा. साथ ही उन्होंने विपक्ष को चेतावनी दी कि अगर वे इस कानून को रोकते हैं, तो देश की महिलाएं उन्हें माफ नहीं करेंगी, क्योंकि यह 50% आबादी को नीति निर्माण में शामिल करने का मुद्दा है.

क्या यह सिर्फ राजनीतिक टकराव है या महिलाओं के प्रतिनिधित्व का बड़ा सवाल?
क्या परिसीमन और आरक्षण की ाजनीति देश का संतुलन बदलने वाली है?

इन्हीं मुद्दों पर होगी आज की बड़ी चर्चा.

पाठकों से अपील :

आज के लिए इतना ही. हमें बताइये अपनी प्रतिक्रिया, सुझाव, टिप्पणी. मिलेंगे हरकारा के अगले अंक के साथ. हरकारा सब्सटैक पर तो है ही, आप यहाँ भी पा सकते हैं ‘हरकारा’...शोर कम, रोशनी ज्यादा. व्हाट्सएप पर, लिंक्डइन पर, इंस्टा पर, फेसबुक पर, यूट्यूब पर, स्पोटीफाई पर , ट्विटर / एक्स और ब्लू स्काई पर.

Get more from हरकारा in the Substack app
Available for iOS and Android

Discussion about this video

User's avatar

Ready for more?