निधीश त्यागी, साथ में राजेश चतुर्वेदी, गौरव नौड़ियाल, फ़लक अफ़शां, विश्वजीत कुमार
आज का विशेष न्यूज़ पॉडकास्ट. आज की सबसे बड़ी खबर देश की संसद से आ रही है जहां 12 साल में पहली बार मोदी सरकार को विधायी मोर्चे पर बड़ी विफलता का सामना करना पड़ा है. महिला आरक्षण और लोकसभा सीटों को 850 तक बढ़ाने से जुड़ा महत्वपूर्ण संविधान संशोधन विधेयक आवश्यक दो तिहाई बहुमत न मिल पाने के कारण गिर गया है. इस राजनीतिक हलचल के बीच, उत्तर प्रदेश के संभल में प्रशासन का बुलडोज़र चला है, जहाँ अवैध बताकर इमामबाड़ा और ईदगाह को ढहा दिया गया है. उधर विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सरकार पर तीखा हमला करते हुए परिसीमन को चुनावी नक्शा बदलने की साजिश करार दिया है, जबकि दूसरी ओर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उनकी नागरिकता विवाद पर एफआईआर और जांच के आदेश दे दिए हैं. व्यापार जगत से खबर है कि गौतम अडानी एक बार फिर मुकेश अंबानी को पछाड़कर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं.












