‘हरकारा डीप डाइव’ के लाइव एपिसोड में निधीश त्यागी के साथ वॉशिंगटन डीसी से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनीतिक विश्लेषक अजित साही ने जेन जी के उभार, युवाओं के आंदोलन और मोदी सरकार के सामने खड़ी राजनीतिक चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की. जंतर-मंतर के आंदोलन के बाद क्या युवाओं की ऊर्जा खत्म होने के बजाय और बढ़ रही है? राहुल गांधी के इलाहाबाद कार्यक्रम और मोहन भागवत के जेन जी से संवाद से क्या संकेत मिल रहे हैं? क्या सत्ता पहली बार युवाओं के सवालों के सामने असहज दिखाई दे रही है?
बातचीत में मीडिया और न्यायपालिका की विश्वसनीयता, पत्रकारिता की स्वतंत्रता, जजों की नियुक्ति में पारदर्शिता, अर्थव्यवस्था, रोजगार और उद्यमिता जैसे मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा हुई. अजित साही ने कहा, “वो फ्रीज हो गए हैं. इस समय आरएसएस, बीजेपी, मोहन भागवत और मोदी सारे फ्रीज हो गए हैं.”
अर्थव्यवस्था के सवाल पर उन्होंने कहा, “इकोनॉमिक्स वही है जो आपके खाने की मेज पर रोटी, दाल, सब्जी रख सके. इकोनॉमिक्स वही है जो आपको नौकरी दे सके.”
इसके अलावा परिसीमन, उत्तर प्रदेश चुनाव, राम मंदिर, इथेनॉल और किसानों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई.
देखिए पूरा Harkara Deep Dive और बताइए, क्या जेन जी का उभार भारतीय राजनीति की दिशा बदल रहा है?
#Harkara #HarkaraDeepDive #GenZ #AjitSahi #NidishTyagi #ModiGovernment #RahulGandhi #IndianPolitics #YouthPolitics #Judiciary #Media #Economy #Delimitation
अपील :
आज के लिए इतना ही. हमें बताइये अपनी प्रतिक्रिया, सुझाव, टिप्पणी. मिलेंगे हरकारा के अगले अंक के साथ. हरकारा सब्सटैक पर तो है ही, आप यहाँ भी पा सकते हैं ‘हरकारा’...शोर कम, रोशनी ज्यादा. व्हाट्सएप पर, लिंक्डइन पर, इंस्टा पर, फेसबुक पर, यूट्यूब पर, स्पोटीफाई पर , ट्विटर / एक्स और ब्लू स्काई पर.











