राम मंदिर से जुड़े हालिया विवाद ने देश की राजनीति में कई नए सवाल खड़े कर दिए हैं. क्या इस पूरे घटनाक्रम का असर केवल अयोध्या तक सीमित है, या इसके दूरगामी राजनीतिक और सामाजिक परिणाम होंगे?
हरकारा डीप डाइव के इस विशेष एपिसोड में निधीश त्यागी के साथ लेखक और पत्रकार राकेश कायस्थ विस्तार से चर्चा कर रहे हैं. बातचीत में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भूमिका, भाजपा की राजनीति, राम मंदिर आंदोलन, हिंदुत्व की राजनीति, जवाबदेही, अर्थव्यवस्था और बदलते राजनीतिक माहौल जैसे कई अहम मुद्दों पर गहन विश्लेषण किया गया है.
इस एपिसोड में चर्चा के प्रमुख विषय.
* राम मंदिर विवाद का राजनीतिक असर.
* संघ और भाजपा के रिश्तों में बदलते समीकरण.
* आस्था, जवाबदेही और सार्वजनिक विश्वास.
* हिंदुत्व की राजनीति का भविष्य.
* अर्थव्यवस्था और राजनीतिक विमर्श.
* आने वाले समय की संभावित राजनीतिक दिशा.
आज के लिए इतना ही. हमें बताइये अपनी प्रतिक्रिया, सुझाव, टिप्पणी. मिलेंगे हरकारा के अगले अंक के साथ. हरकारा सब्सटैक पर तो है ही, आप यहाँ भी पा सकते हैं ‘हरकारा’...शोर कम, रोशनी ज्यादा. व्हाट्सएप पर, लिंक्डइन पर, इंस्टा पर, फेसबुक पर, यूट्यूब पर, स्पोटीफाई पर , ट्विटर / एक्स और ब्लू स्काई पर.











