हरकारा डीप डाइव की इस खास बातचीत में आज हमने बिहार की मौजूदा स्थिति, राजनीति और विकास के दावों पर विस्तार से चर्चा की. हमारे साथ पटना से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार समी अहमद रहे, जिनके साथ तेजस्वी यादव के उस ट्वीट को आधार बनाकर बात की, जिसमें बिहार को देश के लगभग हर नकारात्मक सूचकांक में सबसे पीछे बताया गया है.
इस चर्चा में हमने एक-एक करके उन सभी दावों को समझने की कोशिश की, चाहे वह साक्षरता दर हो, बेरोजगारी हो, गरीबी हो, स्वास्थ्य व्यवस्था हो या फिर शिक्षा की गुणवत्ता. बातचीत में यह बात सामने आई कि इन दावों का बड़ा हिस्सा आंकड़ों पर आधारित है और इन्हें पूरी तरह खारिज नहीं किया जा सकता. लेकिन सवाल यह भी उठा कि अगर स्थिति इतनी गंभीर है, तो चुनाव के समय ये मुद्दे क्यों केंद्र में नहीं रहे?
हमने यह भी समझा कि सिर्फ सोशल मीडिया पर ट्वीट या बयान देने से कोई बड़ा बदलाव नहीं आता. समी अहमद ने साफ कहा कि जब तक मुद्दों को जमीन पर ले जाकर लोगों के बीच नहीं उठाया जाएगा, तब तक उनका असर सीमित ही रहेगा. उन्होंने यह भी बताया कि विपक्ष की सबसे बड़ी कमजोरी यही रही कि वह इन गंभीर मुद्दों को जनआंदोलन में बदल नहीं पाया. हरकारा की इस बातचीत में हमने कोशिश की है कि बिहार की स्थिति को आंकड़ों, तथ्यों और जमीनी अनुभव के साथ समझा जाए. ताकि बहस सिर्फ राजनीति तक सीमित न रहे, बल्कि असली मुद्दों पर केंद्रित हो.
अपील :
आज के लिए इतना ही. हमें बताइये अपनी प्रतिक्रिया, सुझाव, टिप्पणी. मिलेंगे हरकारा के अगले अंक के साथ. हरकारा सब्सटैक पर तो है ही, आप यहाँ भी पा सकते हैं ‘हरकारा’...शोर कम, रोशनी ज्यादा. व्हाट्सएप पर, लिंक्डइन पर, इंस्टा पर, फेसबुक पर, यूट्यूब पर, स्पोटीफाई पर , ट्विटर / एक्स और ब्लू स्काई पर.











