निधीश त्यागी, साथ में राजेश चतुर्वेदी, गौरव नौड़ियाल, फ़लक अफ़शां, विश्वजीत कुमार
आज की बड़ी खबरों में दुनिया ने राहत की सांस ली है क्योंकि पाकिस्तान की आखिरी वक्त की कूटनीति ने अमरीका और ईरान के बीच एक संभावित महायुद्ध को फिलहाल टाल दिया है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दी गई ‘विनाश’ की डेडलाइन से कुछ ही मिनट पहले दो हफ्ते के अस्थायी युद्धविराम पर सहमति बनी है. हालांकि, इस शांति के बीच लेबनान में इज़रायली हमले और तेज़ हो गए हैं. वहीं, भारत के घरेलू मोर्चे पर पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मी और चुनाव आयोग के साथ टीएमसी की तीखी बहस ने माहौल गरमा दिया है. आज के अंक में हम छत्तीसगढ़ के बस्तर में आ रहे बदलाव, अडाणी समूह पर चल रहे कानूनी विवाद और ओडिशा में वेदांता माइनिंग प्रोजेक्ट को लेकर हुई हिंसक झड़प समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करेंगे.











